बाजपुर में दीवार फांदकर घुसे चोर दुकान और मकान के अंदर से करीब 70 हजार की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
आरोप है कि बेरिया दौलत रोड स्थित मजार के पास निवासी मुनव्वर अली की परचून की दुकान और पीछे मकान है। शनिवार रात मुनव्वर अली के घर मेहमान आए थे। भोजन कर परिजन और रिश्तेदार आंगन में सो गए। रात में चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और अंदर रखी चाबियों से दुकान का ताला खोल दिया।
गल्ले में रखी करीब 62 हजार रुपये की नकदी अन्य सामान, मकान के अंदर अलमारी के लॉक खोलकर सोने चांदी के आभूषण, रिश्तेदार दानिश का मोबाइल, पर्स, एटीएम कार्ड, चार हजार रुपये, मुनव्वर के बेटे गुलाब का एक मोबाइल सेट, पर्स इसमें 3700 की नकदी, एटीएम कार्ड और अन्य कागजात लेकर फरार हो गए। परिजन जब रविवार सुबह साढ़े चार बजे सो कर उठे तो सामान बिखरा पड़ा मिला। एसएसआई जयप्रकाश ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।