फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे खैर के 17 गिल्टों सहित एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केलाखेड़ा में पुलिस ने छापा मारकर बेरिया दौलत में नदी किनारे खैर के 17 गिल्टों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तस्कर ने पांच अन्य साथियों के नाम बताए। इस पर पुलिस ने छह तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार शाम केलाखेड़ा एसओ ओमप्रकाश ने बताया कि मुखबिर ने बेरिया दौलत नदी किनारे खैर के गिल्टो का चट्टा लगा होने की सूचना दी। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक तस्कर को खैर के 17 गिल्टों सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी तस्कर ने अपना नाम मनजीत सिंह उर्फ पप्पू निवासी बेरिया दौलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने जंगल से पेड़ काटने में शामिल रहे तस्करों के नाम भी बताए। इनमें जाकिर निवासी पत्थर कुई गदरपुर, बाबू सिंह निवासी लालपुरी बेरिया, नन्हे निवासी रत्नामड़ैया केलाखेड़ा, लाईक निवासी बलखेड़ा गदरपुर, बबलू खां निवासी ग्राम टांडा बरवाला शामिल हैं। पुलिस ने छह तस्करों के खिलाफ धारा 379/411 व 26 फॉरेस्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी घरों से फरार थे। टीम में एसओ ओम प्रकाश, एसआई प्रवीण कुमार, एसआई संजीत कुमार, विजय चंद, भगवत परिहार, त्रिभुवन, गजेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें