फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के पार्टनर और साथी पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शक्तिफार्म की कटना नदी में मृत मिले युवक के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के भाई ने उसके पार्टनर और एक साथी पर हत्या कर शव को पानी में फेंकने का आरोप लगाया है। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर, चौकी प्रभारी प्रवीण मेहरा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रथम दृष्टया नदी में डूबकर मौत की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

30 मई को लालकुआं थानांतर्गत बिंदुखत्ता के संजय नगर नंबर एक निवासी प्रकाश आर्य (24) पुत्र जीवन लाल का शव कटना हेड के पानी में मिला था। इस दौरान मृतक के दो साथियों ने बताया था कि उसकी मौत डूबकर हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक के भाई अजय आर्य ने बुधवार को चौकी पुलिस को तहरीर सौंपकर प्रकाश के दोनों साथियों पर उसकी हत्या कर शव पानी में फेंकने का आरोप लगाया। अजय ने बताया कि प्रकाश ने राजीवनगर नंबर एक बिंदुखत्ता निवासी युवक के साथ बैंक से ऋण पर पार्टनरशिप में ट्रैक्टर खरीदा था। इसकी किश्त अदायगी को लेकर बीते दिनों दोनों में कहासुनी भी हुई थी। आरोप लगाया कि इसी कहासुनी का बदला लेने के लिए प्रकाश के पार्टनर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें