काशीपुर में बंद पड़ी काशीपुर चीनी मिल परिसर से एक बार फिर रविवार रात चोरी हो गई। बदमाश लोहा काटकर ले गए। एक सप्ताह के भीतर तीन बार मिल परिसर से लोहा चोरी होने की वारदातें हो चुकी है।
चीनी मिल बंद होने के बाद मशीनों व परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिए एपी गारद के अलावा होमगार्ड्स की तैनाती की गई है। इसके बावजूद अब तक एक दर्जन से अधिक बार चोरी की वारदातें हो चुकी है। दो बार मिल परिसर में सुरक्षा गार्डों की बदमाशों से मुठभेड़ हो चुकी है। जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोंटे आई। ताजा मामले में एपी गारद के कांस्टेबल दर्शन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।