फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी के लोगों ने दबोचे तीन संदिग्ध युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में इंदिरा कॉलोनी गली नंबर दो में मंदिर बनाने के नाम पर चंदा वसूलने गए तीन संदिग्ध युवकों को कॉलोनी वासियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। तीनों युवक बरेली के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह तीन युवक इंदिरा कॉलोनी की गली नंबर दो में पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से मंदिर बनाने के नाम पर चंदा वसूल रहे थे। कॉलोनी के कुछ लोगों को युवकों पर संदेह होने पर उन्होंने युवकों से पूछताछ शुरू की तो युवक सकपका गये।
विज्ञापन


इस पर लोगों ने तीनों युवकों पर पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार तीनों युवक बरेली जनपद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें