फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में कार चलाना पड़ा भारी, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। हाइवे पर दोस्त और युवती के साथ नशे में धुत होकर कार दौड़ाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से भेज दिया गया। पुलिस ने युवती को नारी निकेतन और अन्य युवक का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार देर रात कोतवाल तुषार बोरा टीम के साथ हाइवे पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच रोडवेज बस अड्डे के पास तेज रफ्तार कार को रोका। कार में चालक के अलावा युवती और युवक भी थे। चालक नशे में धुत था। पुलिस तीनों को कार सहित कोतवाली ले आई। पूछताछ में युवती ने खुद को कभी पिथौरागढ़ तो कभी अल्मोड़ा का रहने वाला बताकर गुमराह किया।

कहा कि वह किसी काम से दिल्ली जा रही थी। रोडवेज स्टेशन से रेलवे स्टेशन जाने के लिए उसने कार सवार युवकों से लिफ्ट मांगी थी। कुछ ही देर बाद युवती खुद को हल्द्वानी के एक स्कूल की शिक्षिका बताने लगी। उसके पास दिल्ली जाने के लिए किसी तरह का बैग ना मिलने और बार-बार बयान बदलने पर पुलिस ने युवती को संदिग्ध मानकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे नारी निकेतन भेज दिया गया। कोतवाल तुषार बोरा ने बताया कि नशे में कार चला रहे मलिक कॉलोनी निवासी राहुल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसके साथी अंकित का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें