फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईक सवारों ने की कपड़ा व्यापारी से लूट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने बिलासपुर से रुद्रपुर खरीददारी करने आये एक कपड़ा व्यापारी के साथ लूटपाट की कोशिश की। व्यापारी के शोर मचाने पर बाइक सवार फरार हो गये। व्यापारी की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजेश कुमार का बिलासपुर में कपड़े का कारोबार है। रविवार सुबह राजेश रुद्रपुर बाजार में कुछ सामान लेने आये थे। सामान लेने के बाद जब राजेश वापस जाने के लिए रामपुर हाइवे पर निकले तो पीछे से आ रहे दो बाइक सवारों ने राजेश के कंधे पर टंगा बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन राजेश ने शोर मचा दिया। राहगीर जुटे तो बाइक सवार फरार हो गये। फिलहाल राजेश ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें