केलाखेड़ा में दो युवकों ने किशोर को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि 28 अप्रैल को क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर को इसी गांव निवासी दो युवक बहला फुसलाकर नदी किनारे ले गए। उन्होंने किशोर को जबरन शराब पिलाई। उसके बाद उसके साथ कुकर्म कर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। रविवार देर शाम पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुनेश और मंगल के खिलाफ धारा 377 और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।