फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदागंज शिव मंदिर चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। खुदागंज स्थित शिव मंदिर में हुई चोरी का खुलासा कर पुलिस ने पीलीभीत निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चुराई गई मंदिर की चार घंटी, परात, दान पात्र की नगदी बरामद हुई। बरामद बाइक के भी चोरी होने की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से चोर मंदिरों को भी निशाना बना रहे हैं। 15 फरवरी की रात खुदागंज स्थित शिव मंदिर में हुई चोरी का खुलासा सत्रहमील चौकी इंचार्ज अनिल उपाध्याय ने किया। उन्होंने बताया कि टीम ने मझोला क्षेत्र में छापा मारकर पीलीभीत के छोटा खुदागंज तुकिया निवासी नईम और पीलीभीत के ही पठिया अमरिया थाना क्षेत्र निवासी मो. सलीम को पकड़ा।
एसआई ने बताया कि आरोपियों से एक परात, चार घंटी, एक बैट्री और 24 सौ रुपये बरामद किए। बताया कि दोनों के पास से बरामद बाइक के भी चोरी की होने की आशंका है, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

टीम में एसआई के साथ हरेंद्र थापा, संजय शर्मा, मोहन सिंह, नवीन जोशी, मोहन सिंह, मुकेश वर्मा आदि शामिल रहे। वहीं झनकट क्षेत्र स्थित मंदिर में हुई चोरी का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें