फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से मोबाइल व नगदी लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में विवाह में शिरकत करने आई एक युवती का हैंड बैग छीनकर फरार हुए दो व्यक्तियों को पैगा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और 1200 रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

मुरादाबाद थाना ठाकुरद्वारा के ग्राम असलेमपुर निवासी राजबाला दो मई को शिवलालपुर में आयोजित एक विवाह समारोह में शिरकत करने आई थी। रात करीब आठ बजे एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उसके हाथ से बैग छीन लिया। इस बैग में मोबाइल और पांच हजार रुपये नकद थे। तहरीर के आधार पर चार मई को पुलिस ने धारा 392 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पैगा चौकी प्रभारी चंदन बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर मोहल्ला किला निवासी मो. शाहरुख व विजयनगर नई बस्ती निवासी हैदर अली को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए हैदर के विरुद्ध कुंडा और काशीपुर कोतवाली में चार और शाहरुख के विरुद्ध कुंडा थाने में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें