फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 1.80 लाख रुपये लिए और 15 माह का वेतन भी हड़प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में क्षेत्र की महिला ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में पक्काकोट निवासी तीन भाइयों पर उसके पुत्र को विदेश भेजने के लिए एक लाख 80 हजार रुपये और उसका पंद्रह माह का वेतन हड़प का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर मामले की जांच कटोराताल चौकी पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

गंगेबाबा रोड काली बस्ती निवासी हसीना पत्नी हफीज अहमद ने एक महीने पूर्व मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ला पक्काकोट निवासी तीन भाईयों ने चार वर्ष पूर्व उसके पुत्र को काम के लिए सऊदी अरब भेजा। बदले में उन्होंने पुत्र से एक लाख अस्सी हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि युवक ने डेढ़ वर्ष तक उसके पुत्र अनीस से प्लंबर का काम कराया और उसको मिलने वाला वेतन भी खुद ही रखा। बाद में उसे खाली हाथ घर वापस भेज दिया। 26 मई 2018 को वह अपनी मां को लेकर सऊदी में मिला वेतन और पूर्व में दी गई रकम वापस मांगने गया था। इस पर तीनों भाइयों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसचिव ने एसएसपी को पत्र लिखकर पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। सोमवार को चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें