फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को बैंक खुलवाकर कर्मियों से हुई पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
लालपुर। सहकारी बैंक में चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने रविवार को बैंक खुलवाकर बैंक कर्मियों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहकारी बैंक में चोरों ने सेंधमारी कर लॉकर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए थे। मामले में शाखा प्रबंधक प्रदीप चंदेल ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद पांडे और चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने बैंक खुलवाकर बैंक कर्मियों से पूछताछ की वहां बैंककर्मी मनीषा और सोनम के बयान दर्ज किए।

इसके साथ ही बैंक में लगे सीसीटीवी की महीने भर की फुटेज भी खंगाली गई। उन्होंने बैंक में आने जाने वालों के बारे में भी विस्तार से जानकारी जुटाई। कोतवाल पांडे ने बताया कि संदिग्धों पर पुलिस नजर बनाए हुए है। कई आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों से भी पूछताछ जारी है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें