फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में ट्रक की टक्कर स्कूटी सवार स्टेशनरी व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने गंभीर रूप से घायल को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि स्कूटी सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कानूनगोयान निवासी अशोक भल्ला (40) पुत्र स्व. ओमप्रकश भल्ला मोहल्ला कटोराताल में अशोक स्टेशनरी के नाम दुकान चलाते थे। साथ ही थोक विक्रेता भी थे। सोमवार की सुबह करीब दस बजे जसपुर रोड स्थित कुंडा के पास किसी व्यक्ति को स्टेशनरी का सामान पहुंचाने जा रहे थे। कुंडा चौराहा के पास एक ट्रक चालक उनकी स्कूटी को टक्कर मारकर भाग गया। जिससे अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कुंडा थाना पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अशोक के पिता की दो वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई विनोद भल्ला बाजपुर रोड स्थित एक कांपलेक्स में वीके सेल्स के नाम स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। मझला भाई प्रमोद भल्ला उर्फ बब्बू करीब 15 वर्षों से लापता है। अशोक अपने पीछे पत्नी पूजा, बेटी प्रिंसी और गोगो को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। घटना की सूचना पर परिजनों और रिश्तेदारों ने अस्पताल पहुंचकर पत्नी को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें