फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर कर्मी से छेड़छाड़ व मारपीट, आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर के ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली एक युवती ने मोहल्ले के ही एक युवक पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उधर, दूसरे पक्ष ने युवती पर शिकायत वापस लेने के लिए पचास हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला थाना साबिक निवासी एक युवती नई सब्जी मंडी स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। पुलिस को दी तहरीर में उक्त युवती ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की दोपहर खाना खाने के बाद वह अपने घर से पार्लर पर जा रही थी। रास्ते में मोहल्ले के एक युवक ने बुरी नीयत से उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी को हिरासत में ले लिया। युवती का कहना है कि कुछ लोग फैसले के लिए उस पर दबाव बना रहे हैं। वहीं आरोपी के तहेरे भाई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मोहल्ले की ही एक युवती द्वारा उसके चचेरे भाई के खिलाफ छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। आरोप है कि युवती पक्ष की ओर से तहरीर वापस लेने के लिए विभिन्न माध्यमों से रकम की मांग की जा रही है। शनिवार को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति की कॉल आई। उसने छेड़छाड़ की शिकायत वापस लेने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उसने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। यह बात उसने रिकार्ड कर ली। उसने तहरीर के साथ ऑडियो रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई है। बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें