फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमलाकर युवक को किया घायल, चार के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में अंग्रेजी शराब की दुकान पर काम करने वाले एक युवक को चार लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के तीन दिन बाद घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आदर्श नगर कॉलोनी महुआखेड़ागंज निवासी पृथ्वी सिंह ने पैगा पुलिस चौकी में तहरीर देकर कहा कि उसका पुत्र अविनाश महुआखेड़ागंज में एक शराब की दुकान पर काम करता है। नौ फरवरी की रात घर से खाना खाने के बाद अविनाश दुकान पर पहुंचा तो रोहित, गुड्डू और दो अन्य युवक सेल्समैन से झगड़ा कर रहे थे। बीच बचाव कराने पर उक्त चारों युवकों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनमें से एक युवक ने पीछे से उसके पुत्र के सिर पर लोहे की राड से हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पैगा चौकी पुलिस ने तहरीर के आधार पर रोहित, गुड्डू व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें