खटीमा। नगरा तराई के ओवरहेड टैंक में कार्यरत जल संस्थान कर्मी का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। मृतक के नाक व मुंह से खून बह रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
मूलरूप से डीडीहाट, पिथौरागढ़ निवासी होशियार सिंह खोलिया (56) वर्ष पुत्र कल्याण सिंह नगरा स्थित ओवरहेड टैंक में पंप ऑपरेटर पद पर कार्यरत था।
मंगलवार सुबह गांव में पानी की आपूर्ति नहीं होने पर कुछ लोग उसके कमरे में पहुंचे तो होशियार जमीन पर मुंह के बल गिरा था। उसके मुंह और नाक से खून निकला था। उसकी मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।