फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकारी लेकर उड़ा दिए 18 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। गलत खाते में रकम ट्रांसफर होने की कस्टमर केयर पर शिकायत करना एक व्यक्ति को मंहगा पड़ा। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने उसके खाते से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर ली। इसके कुछ देर बाद ही उक्त व्यक्ति के खाते से 18,700 रुपये निकल गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में जसपुरखुर्द निवासी महेश कुमार पुत्र बाबू सिंह ने कहा कि बीती 30 जनवरी को उसने एक एप से दूसरे खाते में तीन हजार रुपये ट्रांसफर किए। लेकिन गलती से उक्त रकम अन्य खाते में चली गई। उसने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने एप के कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कराने का कहा। उसने एप की साइड से मोबाइल नंबर लेकर कस्टमर केयर पर संपर्क किया। उसने मोबाइल और एटीएम के अंतिम दो अंक पूछे। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसके खाते से रुपये निकाल लिए। महेश ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें