फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी के लिए उधार ली 70 हजार की रकम उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में एक युवक ने बृहस्पतिवार को अपनी बहन की शादी के लिए किश्तों पर उधार ली गई 70 हजार रुपये की रकम उड़ा ली। पिता ने मोहल्ले के ही दो युवकों पर उसे रकम चोरी करने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

मोहल्ला पक्काकोट निवासी राकेश पुत्र दयाराम बागों में आम-अरूद की फसल का ठेका लेता है। उसका पुत्र राजकुमार सीसीटीवी लगाने का काम करता है। राकेश ने बताया कि उसका पुत्र नशे का आदी है। उसे दो बार नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया जा चुका है। मोहल्ले के दो युवक उसे घर से रुपये और सामान चोरी करने के लिए उकसाते रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में राकेश ने कहा कि उसने बेटी की शादी के लिए बंधन बैंक से 80 हजार रुपये किश्तों पर उधार लिए थे। उसने 10 हजार रुपये निकाल कर अलग रख दिए थे, जबकि 70 हजार रुपये बेड में रखे थे। बताया कि पड़ोस में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और परिवार के लोग वहां चले गए। मौका पाकर उसके पुत्र ने बेड में रखे 70 हजार रुपये चुरा लिए। जानकारी पर पता लगा कि उसका पुत्र सुबह करीब नौ बजे अपने दोनों मित्रों के साथ चीमा चौराहे के पास देखा गया था। बताया कि अपने दोस्तों के उकसावे में वह पहले भी कई बार घर से रुपये चोरी कर चुका हैै। पुलिस ने उसके एक मित्र को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें