फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम नंबर पताकर निकाले 34 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। खुद को आरबीआई का अधिकारी बताकर एक ठग ने एटीएम का नंबर हासिल कर खाते से 34 हजार की रकम आहरित कर ली। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन


ग्राम कचनालगाजी निवासी गुरविंदर सिंह पुत्र सुर्जन सिंह ने तहरीर में कहा कि उसका स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की रामनगर रोड शाखा में खाता है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसके मोबाइल पर एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को आरबीआई दिल्ली का अधिकारी बताते हुए उसका एटीएम कार्ड ब्लॉक होने की बात कहकर उससे कार्ड का नंबर मांगा।

एटीएम कार्ड का नंबर देने के बाद उसके मोबाइल पर कार्ड के नए नंबर का मेसेज आया। उसके बाद कई बार लगातार रकम आहरित करने के मेसेज आए। मंगलवार को उसने एटीएम में जाकर कार्ड लगाया तो खाते में पैसे नहीं थे। गुरविंदर ने बताया कि उसके खाते से कुल 34 हजार की रकम निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें