फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में एक महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर रुद्रपुर निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर छह साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची थी लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

एसएसपी को भेजे पत्र में क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कहा कि वर्ष 2012 में उसकी रुद्रपुर निवासी एक युवक से मोबाइल के माध्यम से दोस्ती हुई। मंदिर में संकल्प लेकर युवक पति रुप में उसी के घर रहने लगा। आरोपी युवक ने उसे केदारनाथ, पूर्णागिरी और नैनीताल इत्यादि स्थानों पर घुमाया। होटल में पति और पत्नी के रुप में कमरे भी बुक किए। चार महीने पहले पता चला कि आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा है। उसके बाद युवक छोड़कर भाग गया। कार्रवाई करने पर आरोपी युवक ने उसे फोन पर धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें