फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर आया युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में पीरुमदारा से काशीपुर आया एक युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। उसकी बाइक, टूटा हेल्मेट व किसी केमिकल से जलाई गई शर्ट रामनगर रोड से बरामद हुई। लापता युवक के परिजनों ने कोतवाली पुलिस से मिलकर उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की। पुलिस इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना रामनगर चौकी पीरुमदारा क्षेत्र के 16 नंबर नई बस्ती निवासी मोरपाल (24) पुत्र हरद्वारी लाल शनिवार को अपनी बाइक से यहां काशीपुर में अपने एक मित्र से मिलने आया था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। रविवार को जब परिजन उसे खोजने काशीपुर आए तो उसकी बाइक रामनगर रोड पर एक पैट्रोल पंप के पास मिली। साथ ही उसका हेल्मेट और कैमिकल से जली शर्ट मिली। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शक के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस की एक टीम गांव भेजी गई है। पुलिस युवक के फोन नंबर की सीडीआर निकाल रही है। सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि लापता युवक ने कोर्ट मैरिज की है। दोनो परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें