फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बीमा हड़पने के मामले में लिपिक और सभासद पुलिस रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। मृतक को अभिलेखों में जिंदा दर्शाकर फर्जी बीमा कर लाखों रुपये का क्लेम हड़पने के मामले में नगर पंचायत महुआडाबरा का जन्मदर मृत्यु लिपिक तथा एक सभासद पुलिस के रडार पर है।
विज्ञापन


रविवार को ग्राम रायपुर निवासी सूरत सिंह पुत्र बाबू सिंह ने रिपेार्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई अनूप (22) की मृत्यु ग्राम बेड़ाझाल, रामनगर में हृदयघात से 13 मई 2014 को हुई थी। अनूप की मौत के बाद उसके घर पर सिमरनजीत सिह, उसके पिता सूबा सिंह निवासी ग्राम मलपुरी आए। उन्होंने उसकी मां राजवाला को विश्वास में लेकर कहा कि हम तुम्हारे मरे हुए पुत्र का बीमा कर छह लाख रुपये दिलाएंगे। दोनों ने उसके भाई को जीवित दिखाकर बीमा कर दिया था।

दस जनवरी को सिमरनजीत उसके घर एक स्टांप पेपर लेकर आया। जिस पर उसने लिखा था कि उसने उससे चार लाख रुपये उधार लिए हैं। जबरदस्ती उस पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगा। हस्ताक्षर करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। बुधवार को पुलिस ने महुवाडाबरा नगर पंचायत के जन्मदर मृत्यु लिपिक तथा महिला सभासद को बुलाकर पूछताछ की।
विज्ञापन


जांच अधिकारी कमलेश भट्ट ने बताया कि अभियुक्तों ने बीमा फाइल में नगर पंचायत महुआडाबरा द्वारा जारी किया गया मृत्यु प्रमाण-पत्र लगाया है। महिला सभासद ने नगर पंचायत को पत्र लिखकर बताया था कि व्यक्ति की मौत महुवाडाबरा बस स्टैंड पर हुई थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें