फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से बीमा राशि हड़पने में दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मृतक के नाम से कराया बीमा, फिर हड़प लिए आठ लाख
काशीपुर। मृत व्यक्ति के नाम कुछ लोगों ने आठ लाख रुपये का बीमा करा लिया। कुछ समय बाद उसकी मृत्यु दर्शाकर बीमा क्लेम ले लिया। मृतक के बेटे की शिकायत पर कुंडा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के एक अन्य आरोपी ने अपनी गिरफ्तारी पर कोर्ट से स्टे लिया है।
विज्ञापन

ग्राम करनपुर निवासी अमित कुमार ने तीन माह पूर्व कुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता संजू सिंह की मृत्यु हो चुकी है। गांव के सुब्बा सिंह, उसके पुत्र सतनाम सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने उसके पिता को जिंदा दर्शाकर उनके नाम पर बीमा कराया। उसके बाद उन्हें मृत दर्शाकर करीब आठ लाख रुपये का क्लेम ले लिया। अमित का आरोप था कि तीनों ने क्लेम में मिली रकम आपस में बांट ली। इस मामले में एक अन्य आरोपी ने अपनी गिरफ्तारी पर हाइकोर्ट से स्टे ले लिया। मंगलवार को कुंडा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों सुब्बा सिंह व उसके पुत्र सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें