फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्श पर रंग गिरा देख किरायेदार की बेटी को मापी गोली

विज्ञापन
आरोपी दीपक जैन। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जमानत पर रिहा हुए एक युवक ने होली के दिन अपने ही किराएदार की चार वर्षीय बच्ची को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। गोली मासूम के होंठ को चीरती हुई निकल गई। लहूलुहान हालत में मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजन की तहरीर पर रईसजादे के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बागवाला निवासी रामजी साहनी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके मामा बेगम साहनी दीपक जैन के कमरे में किराये पर रहते हैं। बताया कि बीते सोमवार को होली के दिन दीपक जैन कमरे में आया था। आते ही दीपक फर्श पर होली का रंग देखकर भड़क गया। मोनिका फर्श की सफाई कर ही रही थी कि दीपक जैन ने गालीगलौज कर तीन राउंड फायर झोंक दिए।
एक गोली उनकी चार साल की ममेरी बहन कंचन के होंठ को चीरती हुई निकल गई जबकि दूसरी गोली दीवार से टकराकर उनके पैर में लग गई। सीओ अमित कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी वर्ष 2007 में क्लिपिंग प्रकरण में फंसा था। वर्ष 2010 में शहर के प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्टर और होटल कारोबारी को भी उसने गोली मार दी थी। इस मामले में दीपक जैन और उसके पिता को कोर्ट से सजा हुई है, जिसमें दोनों जमानत पर बाहर हैं।
दीपक जैन पर लगेगा गुंडा एक्ट
रुद्रपुर। अपने किरायेदार की बेटी को मामूली बात पर गोली मारने के बाद रईसजादा दीपक जैन फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत तीन टीमें लगा दी हैं। एसएसपी ने कहा है कि दीपक जैन के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।
रुद्रपुर निवासी दीपक जैन का विवादों से पुराना नाता रहा है। वर्ष 2007 में क्लिपिंग प्रकरण में इसका नाम सामने आया था। तब भीड़ ने इसके घर पर हमला कर पथराव किया था। आरोप था कि उसकी बहन ने अपना बचाव करने के लिए भीड़ पर फायर झोंक दिया था। क्लिपिंग प्रकरण के बाद एक दिन बाजार बंद करना पड़ा था। इस मामले में दीपक जैन जेल की सजा काट चुका है।
वर्ष 2010 में दीपक जैन और उसके पिता ने ट्रांसपोर्टर एवं होटल कारोबारी को उसी के होटल में घुसकर गोली मार दी थी। इसमें होटल स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में पुलिस ने होटल स्वामी की तहरीर पर दीपक जैन, उसके पिता और अन्य पर हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इस मामले में सभी आरोपियों को कोर्ट से सजा हो चुकी है।
वर्तमान में दीपक और उसका पिता जमानत पर बाहर चल रहे हैं। एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि दीपक जैन के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डीजीपी ने लिया संज्ञान तो तत्काल हुआ केस
रुद्रपुर। होली के दिन मासूम को गोली मारने की सूचना ने शहर की शांति व्यवस्था को भंग कर दिया। पुलिस कर्मियों को अपनी होली छोड़कर घटनास्थल पर जाना पड़ा। चर्चाएं हैं कि धन-बल से मजबूत जैन परिवार ने पूरे प्रकरण को दबाने के लिए सभी दाव आजमाने शुरू कर दिए थे। डीजीपी अशोक कुमार तक प्रकरण पहुंचा तो उन्होंने आरोपी पर तत्काल केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
किरायेदार की मासूम बेटी की गलती बस इतनी थी कि होली पर उसने कमरे के फर्श पर रंग गिरा दिया था। इसी से बौखलाए दीपक जैन ने लाइसेंसी रिवाल्वर से मासूम पर गोली चला दी। डीजीपी अशोक कुमार ने एसएसपी डीएस कुंवर को सख्त निर्देश दिए हैं कि आरोपी को किसी कीमत पर बख्शा न जाए। मामले में कोई आरोपी का बचाव करने आए तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
जमानत निरस्त करने को लिखेंगे पत्र, लाइसेंस होगा निरस्त
रुद्रपुर। एसएसपी ने बताया कि दीपक जैन हत्या की कोशिश में सजा भुगत रहा है। कुछ समय पहले ही वह जमानत पर अपने पिता के साथ रिहा हुआ है। उन्होंने बताया कि दीपक की जमानत निरस्त करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।
इधर, सीओ अमित कुमार ने बताया कि दीपक जैन के नाम से रिवाल्वर का लाइसेंस नहीं है। उसके पिता और भाई के नाम से दो रिवाल्वरों के लाइसेंस हैं। उन्होंने बताया कि जिस रिवाल्वर से गोली चलाई गई है, उसका लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को पत्र लिखा जा रहा है। इसके बाद लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। (संवाद)

रुद्रपुर के बागवाला में गोली लगने से घायल मासूम।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें