फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने दबोचा पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश

विज्ञापन
पंतनगर में एसटीएफ की गिरफ्त में शातिर बदमाश गुरमीत। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पांच हजार के इनामी और मेरठ के शातिर बदमाश को केशवनगर वार्ड नंबर छह सितारगंज से गिरफ्तार किया है। आरोपी नौ साल पहले रुद्रपुर में हुई अपहरण और लूूट के मामले में फरार चल रहा था।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मेरठ का शातिर बदमाश गुरमीत सिंह हाल निवासी ग्राम बिडौरा थाना नानकमता किसी बड़ी लूट की वारदात को कुमाऊं में अंजाम देने की फिराक में है। इस आधार पर एक टीम मेरठ भेजी गई थी। वहां से टीम को जानकारी मिली कि उक्त बदमाश कुछ दिन पूर्व ही एक गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देने यूएसनगर गया है। इसके बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए एसटीएफ कुमाऊं के प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह और पंतनगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।
निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि अप्रैल 2011 में शातिर गुरमीत सिंह और उसके दो साथियों ने रुद्रपुर के होटल रेडिसन के जीएम अरविंद शिनॉय का रुद्रपुर की सुपर मार्केट के सामने से हथियारों के बल पर उनकी होंडा सिटी कार सहित अपहरण कर लिया था। अपहृत जीएम से दोनों मोबाइल, 50 हजार रुपये लूटने के बाद उनको गन्ने के खेत में फेंक दिया गया था। बदमाश उनकी कार लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

वारदात में लिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने कुछ दिनों बाद असलहा और लूटे हुए माल के साथ गिरफ्तार कर लिया था लेकिन गुरमीत सिंह लूटी हुई कार के साथ नेपाल भाग गया था। इसके बाद वह नौ वर्षों से फरार चल रहा था। गुरमीत के खिलाफ थाना नानकमत्ता में एनडीपीएस एक्ट और नेपाल में भी मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी नेपाल जेल में बंद रहा था। वह मेरठ से किसी वारदात को अंजाम देने के लिए सितारगंज में फर्जी आईडी बनाकर भी रहा था। टीम में एसटीएफ के एसआई बृजभूषण गुरुरानी, सिडकुल चौकी इंचार्ज अनिल उपाध्याय, हेड कांस्टेबल बाबू खां, प्रमोद रौतेला, गुरवंत सिंह, किशोर कुमार, महेंद्र गिरी, हरीश सिंह, किशोर फर्त्याल मौजूद रहे।
सतपाल नाम की फर्जी आईडी से रह रहा था गुरमीत
रुद्रपुर। बदमाश गुरमीत ने पहचान छिपाने के लिए सतपाल नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाया था। इस आधार कार्ड से उसने फर्जी सिम भी ले रखा था। आरोपी ने नेपाली मूल की युवती से शादी कर रखी थी और सितारगंज में उसी के साथ रह रहा था। वह वारदात करने के बाद छिपने के लिए नेपाल भाग जाता था। सितारगंज में भी वह किसी राजमिस्त्री के साथ मजदूरी कर रहा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें