फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी हरिद्वार में सर्वाधिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड में गंभीर अपराधों की संख्या में साल दर साल इजाफा हो रहा है। 2019 में राज्य में कुल 2294 गंभीर अपराध दर्ज हुए। इसमें 547 दुष्कर्म, 186 हत्या, 15 डकैैती और 137 लूट के अपराध शामिल हैं। जबकि 2018 में 505 दुष्कर्म, 189 हत्या, 8 डकैती और 125 लूट के अपराध हुए थेे। यह जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई थी। इसमें एक बात और पता चली कि राज्य में सर्वाधिक दुष्कर्म की घटनाएं हरिद्वार जिले में हुई हैं।
विज्ञापन

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के लोेक सूचना अधिकारी से वर्ष 2019 में उत्तराखंड में हुए जिलेवार गंभीर अपराधों की संख्या की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय ने 14 फरवरी 2020 को 2019 के गंभीर अपराध के आंकड़ों का विवरण उपलब्ध कराया है। सर्वाधिक 916 वाहन चोरी के अपराध, 547 दुष्कर्म, 386 गृह भेेदन (कूमल लगाकर चोरी) 186 हत्या, 137 लूट, 55 दहेज हत्या, 41 चेन लूट/स्नेचिंग, 15-15 डकैती और वाहन लूट, दो फिरौती के लिए अपहरण के अपराध शामिल हैैं।
ऊधम सिंह नगर में सबसे अधिक हुए गंभीर अपराध
काशीपुर। जिलावार अपराधों में सर्वाधिक गंभीर अपराध ऊधमसिंह नगर जिले में 681, दूसरे स्थान पर हरिद्वार में 646, तीसरे स्थान पर देेहरादून में 507 अपराध हुए हैं। सबसे कम गंभीर अपराध सात रुद्रप्रयाग जिले में, दूसरेे स्थान पर 18 अल्मोड़ा और तीसरे स्थान पर 20 चमोली जिले में हुए हैैं। नैैनीताल में 202, पिथौैरागढ़ में 36, बागेश्वर में 24, चंपावत में 23, उत्तरकाशी में 29, टिहरी में 37, पौैड़ी में 45 अपराध हुए हैं। रेलवे केे तहत जीआरपी में रजिस्टर्ड 19 गंभीर अपराध हुए हैं।
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में राजधानी दूसरे नंबर पर
काशीपुर। दुष्कर्म के कुल 547 अपराधों में सर्वाधिक 147 हरिद्वार, 129 देहरादून, 117 उधमसिंह नगर जिले में हुए हैं। नैैनीताल में 50, अल्मोड़ा में 7, पिथौैरागढ़ में 13, बागेश्वर और चंपावत में 10-10, उत्तरकाशी में 19, टिहरी में 18, चमोली में छह, रुद्रप्रयाग में पांच, पौड़ी में 15 और रेलवे में एक दुष्कर्म का अपराध हुआ हैै।
ऊधम सिंह नगर में हुई सर्वाधिक 59 हत्याएं
काशीपुर। हत्या के कुल 186 अपराधों में सर्वाधिक 59 ऊधम सिंह नगर, 50 हरिद्वार, 26 नैनीताल, अल्मोड़ा में 1, पिथौैरागढ़ में 9, बागेश्वर व चंपावत में 3-3, टिहरी में 4, चमोली में 2, रुद्रप्रयाग में 1, पौैड़ी में 7 और देहरादून में 21 हत्या के अपराध शामिल हैं। रेलवे और उत्तरकाशी जिले में कोई हत्या का अपराध नहीं हुआ।
यूएस नगर व हरिद्वार में हुई 15-15 दहेज हत्याएं
काशीपुर। दहेज हत्या के कुल 55 अपराधों में सर्वाधिक 15-15 अपराध ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में, 7 देहरादून, 5 नैैनीताल में हुए हैं। अन्य जिलों में अल्मोड़ा, चंपावत, चमोली और पौैड़ी जिलों में 1-1, उत्तरकाशी में 2, पिथौैरागढ़ में 3, बागेश्वर में 4 दहेज हत्या के अपराध हुए हैैं। टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में कोई दहेज हत्या का अपराध नहीं हुआ हैै।
राजधानी में हुई सर्वाधिक छह डकैती की घटना
काशीपुर। डकैती के कुल 15 अपराधों में सर्वाधिक 6 देहरादून, 4 हरिद्वार व 3 ऊधमसिंह नगर जिले में हुए हैं। नैैनीताल और पौैड़ी जिले में 1-1 डकैती जबकि अन्य जिलों और रेलवे में कोई डकैती का अपराध नहीं हुआ। फिरौैती के लिए अपहरण करने के दो अपराध देेहरादून जिले में हुए हैं। लूट के कुल 137 अपराधों में सर्वाधिक 38 देहरादून, 37 ऊधम सिंह नगर, 23 हरिद्वार में हुए हैं। अन्य जिलों में नैैनीताल मेें 19, बागेश्वर और पौैड़ी में 2-2, अल्मोड़ा, टिहरी और चमोली जिलों में 1-1 व रेलवे (जीआरपी) में 12 लूट के अपराध हुए हैैं।
महिला अपराधों में शत प्रतिशत मामले दर्ज करने के साथ ही उनका अनावरण किया जा रहा है। वर्कआउट कर पुलिस गंभीर मामलों का निस्तारण कर रही है। अपराध रजिस्टर होने पर इनकी संख्या अधिक दिख रही है। हर तरह के अपराधों को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार हैं। मुकदमे दर्ज होने के बाद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जा रही है। दोषियों को उनके अपराधों की सजा दिलाई जा रही है। - बरिंदरजीत सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें