फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिला को परेशान करने का आरोपी घर में घुसा

Mon, 21 Jul 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। महिला के साथ छेड़खानी और फोन पर परेशान करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक पर केस दर्ज किया है। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एक महिला ने तहरीर में बताया कि गांव बघौरी निवासी अजीम मुस्सान उसके साथ छेड़खानी करता है। वह पिछले कई दिनों से उसे फोन कर परेशान कर रहा है। कई बार आरोपी युवक को समझाया लेकिन वह नहीं मान रहा है।
उसके घर वालों से भी शिकायत की थी। बावजूद इसके वह लगातार फोन करके परेशान कर रहा है। महिला ने बताया कि 28 जून को सितारगंज कोतवाली में अजीम के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाने के बाद 13 जुलाई की रात को आरोपी युवक उसके घर में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने पुलिस को बताया कि शोर मचाने पर वह घर से भाग गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें