फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कमलेंद्र सिंह अध्यक्ष और सपना बनीं सचिव

Mon, 21 Jul 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में निर्विरोध वालीबॉल संघ के पदा​धिकारी। आयोजक
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तरांचल वाॅलीबाल एसोसिएशन की वार्षिक सामान्य सभा में चारवर्षीय कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। इसमें अल्मोड़ा के कमलेंद्र सिंह धानक को अध्यक्ष सपना देवी को सचिव की जिम्मेदारी मिली। उपाध्यक्ष पद पर हरिद्वार की श्वेता सिंह, सह सचिव पद पर नैनीताल के बालम सिंह बरगली, कोषाध्यक्ष बागेश्वर की विमला देवी और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पौड़ी की जानकी जोशी और टिहरी के सननंत कुमार को चुना।
विज्ञापन

उत्तरांचल वाॅलीबाल एसोसिएशन की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक रविवार को शहर के एक होटल में हुई। इसमें उत्तरांचल वाॅलीबाल एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त जिला संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए। इसमें पर्यवेक्षक के रूप में भारतीय वालीबाल संघ से आनंद शंकर राजहंस (सहसचिव, भारतीय वालीबाल संघ), उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन से पर्यवेक्षक के रूप में जीवन रॉय, (सचिव हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड) और चुनाव अधिकारी के रूप में डीके नैनवाल (पूर्व जिला न्यायाधीश, नैनीताल) उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। इसके बाद संस्था के सचिव मृत्युंजय ने कार्यवाही और कार्यसूची पर चर्चा करते हुए विगत वर्ष की बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाया। इसका सभा ने सर्वसम्मति से पारित किया। इसके बाद संस्था का वर्ष 2025-29 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी डीके नैनवाल आदि ने सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें