किच्छा। सिसई बंडिया में वार्डवासियों ने शुक्रवार रात ड्रोन दिखाई देने के बात कही है।
वार्डवासी गौरव, लालाराम, प्रवीन पाल और सुमरती देवी समेत कई लोगों ने बताया कि ड्रोन दिखाई देने के बाद उन्हें शुगर फैक्टरी परिसर की बाउंड्री में खड़ी झाडिय़ों में तीन संदिग्ध खड़े दिखाई दिए।
पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार को पूर्व सभासद लियाकत अली की अगुवाई में वार्डवासियों ने सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि शरारती तत्व ने घटना को अंजाम दिया है तो कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान ना देने की बात कहते हुए कहा कि कोतवाली पुलिस को सूचना दें। संवाद