फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मनोज सरकार ने ब्रिटेन में जीते दो कांस्य पदक

Sun, 27 Jul 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
इंग्लैंड में जीते कांस्य पदक के साथ अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन ​खिलाड़ी मनोज सरकार।
विज्ञापन
रुद्रपुर। ब्रिटेन के वेल्स में 22 से 26 जुलाई तक हुई ब्रिटिश एंड आयरिश लेवल वन पैराबैडमिंटन प्रतियोगिता रुद्रपुर के खिलाड़ी मनोज सरकार ने व्यक्तिगत और डबल्स में कांस्य पदक जीता। मिक्स डब्ल्स में चिराग बरेठा और मनदीप कौर की जोड़ी ने भी कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

मनोज सरकार ने सिंगल्स के पहले मैच में फ्रांस के मैथ्यू थॉमस को 16-21, 26-24, 21-8 से हराया। दूसरे मैच में उनका मुकाबला स्पेन के एलेक्स संतामारिया से हुआ। इसमें उन्होंने 21-8, 21-8 के सीधे सेटों में जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में भारत के दिनेश राजइह से मुकाबला हुआ। इसमें उन्होंने 21-13, 21-17 से दोनों सेट जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल मैच डेनियल बेथेल से हुआ। इसमें उन्हें 10-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह सिगल्स में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया। डबल्स में मनोज सरकार ने इग्लैंड के विलियम स्मिथ और कुरनाव पिरभैक्लार्क को 21-19, 21-13 से हराकर कांस्य पदक जीता। वहीं उत्तराखंड के खिलाड़ी चिराग बरेठा और मनदीप कौर की जोड़ी ने मिक्स डबल्स में कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में भारत से कुल 21 और उत्तराखंड से तीन खिलाड़ी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने तीन कांस्य पदक जीते। मनोज सरकार फिलहाल भारत पेट्रोलियम में नौकरी करते हैं और उनके कोच गौरव खन्ना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें