फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: इंस्टाग्राम पर प्यार, तीन साल तक संबंध और फिर शादी से मुकरा युवक

Sun, 27 Jul 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। इंस्टाग्राम में संपर्क में आए युवक से नजदीकियां बढ़ाना एक छात्रा को भारी पड़ गया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि तीन साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के बाद प्रेमी वादे से मुकर गया। वह पीड़िता से गालीगलौज कर पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी क्राइम ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पुलिस कार्यालय में एसपी क्राइम निहारिका तोमर को शहर में रहने वाली बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने शिकायती पत्र सौंपा। उसने बताया कि तीन साल पहले इंस्टाग्राम से उसका संपर्क काशीपुर के रहने वाले युवक से हुई थी। 20 मई 2022 को युवक रुद्रपुर आया और उसने बालिग होने पर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद वह अक्सर रुद्रपुर आता था और उसे स्कूल से ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता था।
विज्ञापन

वह 18 साल की हुई तो उसने 20 साल की होने पर शादी करने की बात कही थी। इस दौरान उसके साथ युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उसने अपनी उम्र 20 साल होने पर युवक से शादी करने को कहा तो उसने गालियां देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। कहा कि युवक और पिता का मोबाइल नंबर बंद हो गया है।
विज्ञापन

उसने प्रतापपुर चौकी काशीपुर में प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 29 जून को युवक ने उसे फोन कर प्रार्थना वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी क्राइम ने बताया कि पहले भी पीड़िता उनसे मिली थी और उसने घटनास्थल काशीपुर बताया था। कहा कि इस मामले में कोतवाली रुद्रपुर की रंपुरा चौकी पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें