फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ग्राम फिरोजपुर में प्रधान पद का मतदान स्थगित

Sun, 27 Jul 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ग्राम फिरोजपुर के ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान को स्थगित कर दिया गया है। काशीपुर विकास खंड के निर्वाचन अधिकारी एके जॉन ने बताया सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ग्राम फिरोजपुर में प्रधान पद के लिए मतदान को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध चुनाव पद की प्रत्याशी नेहा गौतम के घर 25 जुलाई को नोटिस भेजा गया था। जिसे उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद उक्त नोटिस को उनके घर के बाहर चस्पा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कांग्रेस नेता जय सिंह गौतम ने फिरोजपुर से ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी नेहा गौतम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक एसएलपी दाखिल की गई थी। जिसकी सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने प्रधान पद का मतदान स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें