फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुलिस वाले के घर में सेंध मारी, दस्तक हुई तो बाथरूम में छिपा चोर

Mon, 26 May 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी के घर पर चोर घुस गया। इस दौरान परिजनों घर पहुंचे तो चोर ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। मामला यूपी क्षेत्र का होने की वजह से बिलासपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


रुद्रपुर से सटे यूपी क्षेत्र में स्थित शारदा काॅलोनी में उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल विक्रम सिंह रावत का मकान हैं। इन दिनों उनकी ड्यूटी रुद्रप्रयाग में लगी हैं। शुक्रवार को विक्रम की पत्नी पार्वती घर पर ताला लगाकर ससुराल गई थी। रविवार को घर पहुंची पार्वती ने बताया कि पति को पड़ोसियों ने फाल्ट होने की सूचना दी थी। इस पर वे परिजनाें के साथ घर पहुंची तो सीढ़ी की रेलिंग पर लगाए शीशे टूटे थे और घर पर कुछ सामान इधर-उधर गिरा था। घर के एक बाथरूम का दरवाजा अंदर के बंद था। बाथरूम का दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर चोर मिला। घर में चोर घुसे होने की सूचना पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। चोर ने बेहोशी का नाटक किया और लोगों ने उसके हाथ पैर कपड़े से बांध दिए। सूचना पर बिलासपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद चोर को पुलिस अपनी निगरानी में इलाज के लिए ई-रिक्शा पर ले गई। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि घटनास्थल यूपी क्षेत्र का है। बिलासपुर पुलिस घटनास्थल पर आई थी और वह चोर को अपने साथ ले जाने के साथ ही जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें