काशीपुर। शेयर बाजार में लौटी हरियाली से घरेलू निवेशकों के निवेश की रिकवरी तेजी से हो रही है। जिले के करोड़ों रुपये बाजार में फंसे होने से इन्वेस्टर चिंतित थे लेकिन बाजार में तेजी से बढ़त होने के बाद राहत मिली है। अब 60 प्रतिशत तक रिकवरी हो चुकी है। जुलाई तक पूरी रिकवरी की उम्मीद जताई जा रही है।
बीते कई महीनों से शेयर बाजार में चल रही उथल-पुथल से निवेशकों में डर था। ट्रंप की टैरिफ नीति का भी बाजार पर उल्टा असर पड़ा था। बीते 15 दिनों में बाजार में तेजी से रिकवरी देखने को मिली है।
ट्रेडरों के मुताबिक ऊधमसिंह नगर में करीब 300 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट शेयर मार्केट में किया है। बाजार गिरने से चिंता बढ़ी हुई थी। बाजार ऊपर चढ़ने लगा है। एक से दो महीने के भीतर पूरी रिकवरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।