रुद्रपुर। शहर में सक्रिय आटो लिफ्टर दोपहिया वाहन चोरी कर रहे हैं। आटो लिफ्टरों ने अलग-अलग जगहों से पांच बाइकें चोरी कर ली। पुलिस ने पांचों वाहन स्वामियों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर बाइकों की तलाश शुरू कर दी है।
किच्छा के रामेश्वरपुर निवासी कृष्ण लाल ने दी तहरीर में कहा है कि आठ फरवरी की सुबह उसने बाइक को राधा स्वामी सत्संग ब्यास, बगवाड़ा के अंदर खड़ा किया था। शाम को बाइक वहां पर नहीं थी। वहीं ट्रांजिट कैंप के फुलसुंगा काॅलोनी निवासी सोनू रवि रोबर्ट ने कहा है कि 11 फरवरी की दोपहर ढाई बजे उसने बाइक काॅलोनी के पार्क में खड़ा किया था। 12 फरवरी की सुबह बाइक वहां नहीं थी।
इधर, वार्ड 11 संजय नगर खेड़ा निवासी संजीव सरकार ने बताया कि वे नौ फरवरी की दोपहर गंगापुर रोड नियर विजय एन्क्लेव फुलसुंगा में गया। बाइक को पार्किंग में खड़ा कर वह अपने ऑफिस गया था। शाम को घर जाने के लिए पार्किंग पर पहुंचा तो बाइक वहां पर नहीं थी। वहीं विवेकनगर शिवनगर निवासी वीरपाल ने ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में कहा कि 24 जनवरी की रात उसने अपनी बाइक मकान के बरामदे में खड़ा किया था। 25 जनवरी की सुबह वहां बाइक नहीं थी।
इधर, दक्ष चौराहा विग सिटी निवासी दीपक कुमार सिडकुल की एक कंपनी में एचआर असिस्टेंट हैं। उनकी कंपनी का कर्मचारी जोबिन टी जोस जेष्ठा कालोनी जनपद रोड़ फुलसुंगा में रहता है। नौ फरवरी की शाम जोबिन कंपनी की बाइक फ्लैट के नीचे खड़ा किया था। 10 फरवरी की सुबह वहां बाइक नहीं थी।