फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जमीन बेचने के नाम पर पिता-पुत्र सहित तीन से हड़पे 6.07 करोड़

Sun, 27 Oct 2024 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रामपुर के टेमरा गांव की जमीन बेचने के नाम पर पिता-पुत्र सहित तीन लोगों से 6.07 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि धोखाधड़ी करने वाले ने खालिस्तानी आतंकवादियों से पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी है। पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली में दी तहरीर में आवास विकास निवासी अभय कुमार गोयल ने कहा कि वे निर्माण कार्य के ठेकेदार हैं और जमीन खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं। उन्होंने बेटे पारस गोयल और साझेदार राजीव सिंघल के साथ रामपुर जिले के टैमरा गांव में स्थित 8.33 एकड़ जमीन का सौदा बिलासपुर के ग्राम टैमरा फार्म निवासी तजिंदर सिंह बाजवा और हरियाणा के करनाल निवासी पवनिंदर सिंह वासन से किया था। जमीन का सौदा 1.10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से तय हुआ और 10 लाख का बयाना दिया गया।
आरोप था कि छह सितंबर 2023 से मार्च 2024 तक अलग-अलग बार कुल 6.07 करोड़ की धनराशि का भुगतान कर दिया लेकिन बीते मार्च में जब आरोपियों से जमीन से रजिस्ट्री कराने को कहा गया तो वे टालमटोली करने लगे। कई बार आरोपियों के बहाने बनाने पर जब उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि तजिंदर सिंह बाजवा ने अपने रिश्तेदारों के नाम जमीन की 14 रजिस्ट्री एक ही दिन में 30 मार्च को करा दिया था। इस पर उन्होंने रुपयों के लिए कई बार पवनिंदर सिंह वासन एवं तजिंदर सिंह बाजवा से संपर्क किया।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ रामपुर में है केस दर्ज
बीते 22 जुलाई को वे फ्लाईओवर के नीचे एक कार्यालय पर आरोपियों से मिले लेकिन वे रुपये लौटाने को राजी नहीं हुए और उनको धमकाने लगे। आरोप है कि तजिंदर ने कहा कि उसके संबंध कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादियों से हैं। वह वहीं से सारे परिवार की हत्या करा देगा। इस धमकी से वह दहशत में है। संज्ञान में आया है कि ये आपराधिक लोग हैं और इनमें खिलाफ रामपुर में केस दर्ज हैं। पुलिस ने तजिंदर सिंह और पवनिंदर सिंह वासन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें