फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उपनिबंधक को मंडल कार्यालय में किया संबद्ध

Sun, 27 Oct 2024 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उपनिबंधक कार्यालय में तैनात अविनाश कुमार को मंडल कार्यालय हल्द्वानी संबंद्ध कर दिया गया है। शासन में सचिव वित्त ने अविनाश को संबद्ध करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। इस कार्रवाई को लेकर कई चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि शासन स्तर पर हुई शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है। विभागीय अधिकारी दबी जुबान से प्रशासनिक आधार पर संबद्धता बता रहे हैं लेकिन मामला गंभीर बताया जा रहा है। शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जरी हुए थे। इस आदेश के बाद उपनिबंधक कार्यालय में खलबली मची हुई है। एडीएम वित्त अशोक कुमार जोशी ने शासन की ओर से उपनिबंधक को मंडल कार्यालय संबद्ध करने की पुष्टि की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें