फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डीईओ ने तलब किया सीसीटीवी रिकार्ड तो गायब मिली फुटेज

Fri, 10 Jan 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बीआरसी जसपुर कार्यालय की गतिविधियां संदिग्ध हैं। कार्यालय में अनाधिकृत कार्य होने की लगातार मिल रही शिकायत पर डीईओ ने एक सप्ताह की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो तलब की थी। इसी बीच कार्यालय का ताला तोड़कर सीसीटीवी के डीवीआर से फुटेज गायब कर दी गई है। जिला मुख्यालय की ओर से मामले का संज्ञान लिए जाने पर कोतवाली जसपुर में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सूचना मिली थी कि जसपुर स्थित कार्यालय में कार्यालयी समय और उसके बाद भी कई अनाधिकृत कार्य किए जाते हैं। इसका संज्ञान लेते हुए डीईओ ने उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय जसपुर से एक सप्ताह की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो तलब की। यह आदेश जसपुर कार्यालय पहुंचते ही कार्यालय में खलबली मच गई।
इसी बीच बीआरसी प्रांगण स्थित कंप्यूटर कक्ष से 30 दिसंबर से आठ जनवरी तक के सभी सीसीटीवी फुटेज और डाटा गायब हो गए। जब बुधवार को कंप्यूटर/डाटा एंट्री ऑपरेटर सीमा रानी कार्यालय पहुंचीं तो उसके कक्ष में लगे ताले के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे को जब खंगाला गया तो डीवीआर से 30 दिसंबर से आठ जनवरी की सुबह तक का रिकार्ड गायब मिला। इस देख कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि इस पूरे प्रकरण में कार्यालय की कारस्तानी को संदिग्ध माना जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग आशंका जता रहा है कि इन आठ-नौ दिनों के गायब फुटेज में कुछ तो ऐसा है जिसे गायब किया गया है। यह देख बुधवार की शाम विभाग की तरफ से कोतवाली जसपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।
जसपुर कार्यालय की लगातार मिल रही शिकायतों पर एक सप्ताह की फुटेज मांगी गई थी। इसी बीच उसी दौरान की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के गायब करने की सूचना मिली। इसमें कार्यालय की गतिविधि संदिग्ध है। कार्यालय की ओर से तहरीर दी गई है। संलिप्त व्यक्ति पर कार्रवाई होगी। -हरेंद्र कुमार मिश्रा, डीईओ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें