फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छात्राओं पर फब्तियां कस रहे मनचलों को पीटकर पुलिस को सौंपा

Sun, 24 Nov 2024 03:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। काॅलेज से घर जा रही छात्राओं का पीछा कर अश्लील फब्तियां कसना दो मनचले युवकों को भारी पड़ गया। परिजनों ने लोगों की मदद से मनचले युवकों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। शनिवार को दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


रुद्रपुर रोड पर स्थित एक बीएड कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ बाइक सवार मनचले युवक आए दिन पीछा कर छेड़छाड़ करते थे। मनचले युवकों की हरकतों से तंग आकर छात्राओं ने अपनी व्यथा परिजनों को बताई। परिजनों को कई सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार युवक संदिग्ध अवस्था में आते-जाते दिखे। ऐसे में परिजन मनचले युवकों को रंगे हाथों पकड़ने की तैयारी में जुट गए।
शुक्रवार को दोनों छात्राएं छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं। इस बीच एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पीछे लग गए। मौका पाकर युवकों ने छात्राओं पर अश्लील फब्तियां भी कस दी। छात्राओं ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इस पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने लोगों की मदद से बाइक सवार मनचले युवकों को पकड़ लिया। उन्होंने मनचलों की जमकर पिटाई करने के बाद गदरपुर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग
छात्राओं के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। शनिवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने दोनों मनचले युवकों का पुलिस एक्ट में चालान कर चेतावनी देकर छोड़ दिया। छात्राओं के परिजनों का कहना था कि मनचले युवक आए दिन बाइक पर सवार होकर छात्राओं के साथ अशोभनीय हरकतें करते हैं। उन्होंने पुलिस से स्कूलों की छुट्टी के समय गश्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें