फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में ट्रक से शराब की 230 पेटियां बरामद

Thu, 24 Jul 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पुलिस ने हरियाणा मार्का शराब की 230 पेटियों के साथ बांसखेड़ा फ्लाईओवर पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि सोनीपत, हरियाणा से तस्करी कर शराब लाई जा रही है। चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब बांटी जानी है। सूचना पर पुलिस टीम ने बांसखेड़ा फ्लाईओवर पर बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग करने लगी।
वाहन चालक की पहचान अमजद निवासी ग्राम बसेड़ा, थाना कैराना, जिला शामली के रूप में हुई। पूछताछ में अमजद ने स्वीकार किया कि ट्रक में 230 पेटी हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई है।
विज्ञापन

गिरफ्तार अमजद ने पूछताछ के दौरान शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े कुछ और नामों का खुलासा किया। उसने बताया कि यह शराब अमित और मुकेश निवासी मुआना, सोनीपत और गौरव निवासी ठाकुरद्वारा, सुरजन नगर की है।
विज्ञापन

अमजद के अनुसार, तीनों एक कार में आगे-आगे चल रहे थे और व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से लगातार उसे रास्ता साफ होने या न होने की जानकारी दे रहे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें