फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सात साल के बालक के साथ 15 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म, पिता ने किया केस

Fri, 13 Dec 2024 12:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा में सात साल के एक बालक के साथ 15 वर्षीय किशोर ने कुकर्म कर दिया। बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के विरुद्ध केस दर्ज किया। पुलिस ने किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गली में खेल रहे सात साल के एक बालक के साथ 15 वर्षीय किशोर ने कुकर्म कर दिया। बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के विरुद्ध केस दर्ज किया। पुलिस ने किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन


खटीमा कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनका सात वर्षीय बेटा गली में खेल रहा था। तभी एक 15 वर्षीय किशोर उनके बेटे को दबोचकर ले गया। शाम को जब वह दुकान से घर लौटे तो पूछने पर उनके बेटे ने पूरी घटना के बारे में बताया। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि किशोर ने सात वर्षीय बालक के साथ एक मकान में अप्राकृतिक कृत्य किया। पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर किशोर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। उसके बाद किशोर को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें