एक युवती को धोखे में रखकर दूसरे धर्म के युवक से रिश्ता कर दिया। जब लड़की शादी के बाद घर पहुंची तो उसे ससुरालियों की हकीकत का पता लगा। पुलिस की मदद से नवविवाहिता अपने घर आ गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
रुद्रपुर शहर की एक युवती को धोखे में रखकर दूसरे धर्म के युवक से रिश्ता कर दिया। जब लड़की शादी के बाद घर पहुंची तो उसे ससुरालियों की हकीकत जानकर गहरा धक्का लगा। पुलिस की मदद से नवविवाहिता अपने घर आ गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
रुद्रपुर शहर के आदर्श कॉलोनी निवासी एक युवक ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनकी पहचान के पिथौरागढ़ के एक युवक ने उनकी बहन के लिए दिल्ली निवासी युवक का रिश्ता कराया था। उनको बताया गया था कि लड़का कुमाऊंनी परिवार से है और दिल्ली में परिवार सेटल है। लड़का दिल्ली में ही कारोबार करता है। उनका परिवार दिल्ली में युवक का घर देखने गया, तो वहां पर सारा माहौल व मकान की रूपरेखा हिन्दुओं जैसी थी। घर पर छोटा सा एक मंदिर भी था। इसके बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से 13 अक्तूबर को सिटी क्लब रुद्रपुर में रीति रिवाजों से रिंग सेरेमनी कार्यक्रम संपन्न किया गया। 10 दिसंबर अमन चौधरी के परिवार के लोग बरात लेकर उनके घर पर आये थे। सभी कार्यक्रम हिन्दू रीति रिवाज से हुए थे। बरात विदाई के बाद बहन के साथ वह, दो बहनोई, दो चचेरे भाई लड़के के घर दिल्ली गये थे। यहां पूरा माहौल ही बदला हुआ था। अधिकतर लोग मुस्लिम भेस भूसा में थे। कुछ रीति रिवाज मुस्लिम विधि से अपनाये गये। उनको संदेह हुआ जानकारी ली गई तो पता चला की युवक दूसरे धर्म का है। जब प्रार्थी ने इसकी जानकारी उक्त अमन के परिवार से लेनी चाही तो, उन्होंने कबूल किया की ये लोग दूसरे धर्म के है।
पीड़ित का कहना है कि जानबूझकर लड़के वालों ने उनका धर्म नष्ट करते हुए बहन का धर्मान्तरण कराने का प्रयास किया गया है। उसने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दिल्ली से युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।