बाजपुर। नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूटी गई कार की बरामदगी के लिए पुलिस और एसओजी ने पंचकूला सहित कई स्थानों पर दबिश दी है। पुलिस लुटेरों के नजदीक पहुंच चुकी है। जल्द ही लुटेरे पुलिस गिरफ्त में होंगे।
गांव हरलालपुर निवासी रोहताश ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सात अक्तूबर को वह बुकिंग पर दो युवक को कार से लेकर दिल्ली जा रहा था। गजरौजा स्थित मोगा ढाबा पर पर एक युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गया। इस दौरान आरोपी उसकी कार लेकर फरार हो गए।
सीओ अन्नराम आर्य ने बताया कि एसओजी और बाजपुर पुलिस टीम ने पंजाब के पंचकूला यमुनानगर क्षेत्र में डेरा डाल रखा है। कार और आरोपियों के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे।