फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कांग्रेस नेता पर मारपीट व अभद्रता का आरोप, तहरीर सौंपी

Mon, 25 Aug 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक कांग्रेस नेता पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आरके पुरम निवासी जगत सिंह बिष्ट ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम साढ़े पांच बजे वह पुष्प लेन स्टेडियम चौराहा पर फूल वालों के पास बैठे थे। पास में चाय की दुकान पर अपने को आईटी सेल का सोशल मीडिया प्रभारी बताने वाले एक कांग्रेस नेता बैठे थे। वह और उनके साथ राजेंद्र बिष्ट निवासी वैशाली कॉलोनी चाय की दुकान पर पहुंचे तो कांग्रेस नेता उनकी वीडियो बनाने लगा। तब उन लोगों ने वीडियो बनाने का विरोध किया। जिस पर आरोपी हाथापायी और अभद्रता करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कांग्रेस नेता पहले भी सोशल मीडिया पर उसके व पर्वतीय समाज के कई लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर चुका है। तहरीर में कहा कि उन्हें उक्त व्यक्ति से जान माल का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

सीओ दीपक सिंह ने बताया कि घटनाक्रम की तहरीर मिल गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। यहां पर जगत सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह बिष्ट, जयदीप ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें