बाजपुर। एक प्रत्याशी के वोट मांगने के लिए दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना से गांव में हंगामा हो गया। लोगों की भीड़ लग गई।
शुक्रवार देर रात गांव कनौरा में एक प्रत्याशी के लिए कुछ युवक वोट मांगने के लिए जा रहे थे। इस दौरान मोहल्ले के एक युवक ने विरोध कर दिया। जिस दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज, हाथापाई हो गई। एक युवक ने हाथ का पंजे से हमला कर दिया। जिससे तामिल घायल हो गया। जिस पर हंगामा हो गया। लोगों की भीड़ लग गई।
ग्रामीणों ने घायल को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल के परिजनों ने दोराहा पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स