बाजपुर। नाली में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया।
बुधवार को गांव मुडिया कला निवासी राम अवतार और पड़ोस में ही रहने वाले छोटेलाल के बीच नाली के पानी निकासी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज और लाठी डंडे चल गए। जिसमें एक पक्ष से रामअवतार और उसकी पत्नी रामवती दूसरे पक्ष से छोटेलाल और उसका भाई जगदीश घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बाजपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया।
गांव मुंडिया कला में पारिवारिक मामले को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया। इसमें रुखसाना घायल हो गई। गांव भीकमपुरी में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें बलकार सिंह घायल हो गए। गांव बरहैनी में मारपीट के मामले में परवीन जहां घायल हुईं हैं। सभी का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। संवाद