फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur News: रिटायर्ड इंजीनियर के घर चोरों का धाबा, लौटने पर देखा ऐसा हाल तो लगा सदमा

Mon, 31 Oct 2022 04:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर।

सार

देर रात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने अलमारी का भी ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखी लगभग दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर एसआई नवीन बुधानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली।
 
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद घर में फैला पड़ा सामान। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानपुर रोड स्थित प्रकाश रेजिडेंसी में शनिवार रात सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर के घर का ताला तोड़कर चोर घर में रखी लगभग दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

विज्ञापन


मानपुर रोड स्थित सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर कुंदन सिंह बंगारी पुत्र बचे सिंह बंगारी शनिवार को अपनी बेटी के घर गए थे। देर रात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने अलमारी का भी ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखी लगभग दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर एसआई नवीन बुधानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली।

ये भी पढ़ें..Dehradun: पुलिस वाली मैडम जी 'दिल नहीं लगदा' पर रील में व्यस्त हैं..मुसीबत में हैं तो रहें...फोन नहीं उठेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंदन सिंह बंगारी ने पुलिस को बताया कि अपनी बेटी प्रीति बंगारी के घर देवस्थली गए थे जहां पर रात में रुक गए। इस दौरान उनके बंद घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें