फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हिरासत में लिए गए लोगों को नहीं छुड़ाया तो बुरा होगा अंजाम’

विज्ञापन
काशीपुर में महल सिंह हत्या कांड में पार्टनर सुखवंत को धमकी मिलने पर कोतवाली में शिकायत दर्ज करा? - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। पूर्व ग्राम प्रधान और क्रशर कारोबारी महल सिंह की दिनदहाड़े हुई हत्या में शक के आधार पर नामजद एनआरआई ने अपने भाई को फोन करके धमकी दी है। अधिवक्ताओं ने एसएसपी से मिलकर महल सिंह के परिवार और उनके पार्टनर्स को सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम गुलजारपुर निवासी सुखवंत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सोमवार सुबह करीब 7:44 बजे कनाडा में रहने वाले उसके भाई हरजीत सिंह उर्फ काला और उसके पुत्र तनवीर ने फोन किया। फोन उठाते ही धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर तुमने महल हत्याकांड में हिरासत में लिए गए लोगों को जल्द नहीं छुड़ाया तो तेरे पूरे खानदान को मौत की नींद सुला देंगे। बता दें कि महल सिंह के स्टोन क्रशर में सुखवंत सिंह भी पार्टनर है। धमकी मिलने पर सुखवंत सिंह अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल मनोज रतूड़ी से मिलकर उन्हें तहरीर सौंपी।
पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग के लिए अधिवक्ता एसपी कार्यालय में एसएसपी मंजूनाथ टीसी से भी मिले। अधिवक्ताओं ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी से मिलने वालों में बार एसो. के अध्यक्ष संजय चौधरी, नवजोत सिंह, समर्थ विक्रम, सुशील कुमार, अरविंद कुमार, नरेशपाल, मुनिदेव विशनोई, अमित गुप्ता, राम शर्मा, अजय सैनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें