फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारगंज में कच्चा आढ़तियों ने शुरू किया धान खरीदना

विज्ञापन
खटीमा में मंडी समितर परिसर में तौल के खड़ी धान से लदी ट्रालियां। संवाद - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
सितारगंज। कृषि उत्पादन मंडी समिति में कच्चे आढ़तियों ने धान की खरीद शुरू कर दी है। मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल ने बोली लगवाकर धान खरीद का शुभारंभ किया। चेयरमैन ने कहा कि मंडी आने वाले किसानों के धान की खरीद में अब किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी दी जाएगी। पहले दिन आढ़तियों ने सरकार की ओर से घोषित एमएसपी पर करीब 35 ट्रॉली धान की खरीद की।
विज्ञापन

जिले में एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन कच्चे आढ़तियों ने धान खरीद नहीं की। इससे किसानों को काफी कम दामों में बाजार में धान बेचने पड़ रहा था। सोमवार को मंडी चेयरमैन अमरजीत कटवाल ने राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल व किसान नेताओं के साथ मंडी में कच्चा आढ़तियों के माध्यम से धान खरीद शुरू कराई।
मंडी चेयरमैन ने बताया कि कच्चे आढ़तियों ने खरीद नीति के अंतर्गत शासन की ओर से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सामान्य 2040 व ग्रेड ए 2060 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद की। बताया कि पहले दिन 18 पंजीकृत आढ़तियों ने सुबह 10 बजे खरीद शुरू की। किसान नेताओं ने किसानों से अपना रजिस्ट्रेशन कराने व सत्यापन कराने के बाद मंडी में धान बिक्री के लिए लाने की अपील की। वहां मंडी सचिव विनोद पलड़िया, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, किसान प्रतिनिधि गुरसाहब सिंह गिल, साहब सिंह बिज्टी आदि थे।
विज्ञापन

खटीमा में कच्चा आढ़तियों ने 90 ट्रॉली धान खरीदा
खटीमा। कच्चा आढ़तियों ने सोमवार को 90 ट्रॉली धान की खरीद की। इसके अलावा एमएसआई के तीन क्रय केंद्रों में 7500 क्विंटल धान खरीदा गया। एसएमआई जगदीश कलौनी ने बताया कि एसएमआई के तीन क्रय केंद्रों में साढ़े सात हजार क्विंटल धान की खरीद हुई है। सहकारिता विभाग के 61 केंद्रों में रविवार तक साढ़े छह हजार क्विंटल धान तौला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें