फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाएं बेच रहे दो मेडिकल स्टोर स्वामी गिरफ्तार, दो मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
जसपुर पुलिस गिरफ्त में नशीली दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोर स्वामी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
नगर के दो मेडिकल स्टोरों में पुलिस ने छापा मारा। यहां भारी मात्रा में नशे के कैप्सूल और गोलियां मिलीं, इस पर दोनों मेडिकल स्टोर को नायब तहसीलदार ने सील कर दिया। इधर, पुलिस ने दोनों मेडिकल स्टोर स्वामियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसआई केके सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि महुआडाबरा स्थित एसएम मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशे का सामान बेचा जा रहा है। उन्होंने पुलिसकर्मियों और सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके शर्मा को साथ लेकर एसएम मेडिकल स्टोर पर छापा मारा तो काउंटर के नीचे रखी एक पेटी में नशे के कैप्सूल और गोलियों का जखीरा मिला। जिसकी जानकारी उन्होंने औषधि निरीक्षक सुधीर कुमार को दी।
उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस के प्रतिबंधित दवाएं रखना और बेचना अपराध है। मेडिकल स्टोर से नशे के 4732 कैप्सूल और 267 गोलियां बरामद कर मेडिकल स्टोर स्वामी शेर मोहम्मद निवासी महुआडाबरा को गिरफ्तार कर लिया। शेर मोहम्मद ने बताया कि वह ये प्रतिबंधित दवाएं राजा मेडिकल स्टोर से लाया है।
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने राजा मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर नशे की 240 टैबलेट और 26 कैप्सूल बरामद कर मेडिकल स्टोर स्वामी प्रशांत चौहान निवासी वैशाली कॉलोनी जसपुर को गिरफ्तार कर लिया। छापे की सूचना पर दो मेडिकल स्टोर स्वामी अपने मेडिकल स्टोर बंद कर फरार हो गए। नायब तहसीलदार भुवन चंद्र ने दोनों मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। नादेही पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों मेडिकल स्टोर स्वामियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें